ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर पिपलू में वार्षिक मेले के लिए ग्राउंड की कमी को दूर करने के लिए भूमि का किया निरीक्षण

विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर के पीपलू मेले में भूमि की कमी को दूर करने के लिए आज पीपलू में मैदान के लिए भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते समय उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ क्षेत्र का एक ऐतिहासिक का मेला है। जोकि धार की चोटी पर स्थित है। धार की चोटी पर होने के कारण यहां हर वर्ष भूमि की कमी रहती है। जिससे आम जनता को बहुत समस्याओ का सामना करना पड़ता है इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए आज विधायक विवेक शर्मा ने मेले के लिए नई भूमि का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि भूमि का चयन होने के बाद जल्द से जल्द इस मेला ग्राउंड को तैयार किया जाएगा।

रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
विधायक विवेक शर्मा ने आज रक्षाबंधन पर कुटलैहड़ वासियों,प्रदेश वासियों को समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी और कहा कि यह भाई और बहन के अटूट प्रेम और बंधन का भी प्रतीक है। यही वजह है कि प्रतीक के तौर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!