हमीरपुर में रक्षाबंधन के दिन शहर में करंट लगने से एक नेपाली मूल की 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

हमीरपुर शहर में रक्षाबंधन के दिन करंट लगने से एक नेपाली मूल की 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। सदर थाने के प्रभारी जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो मौका दिखा रहे व्यक्ति को भी जोर का करंट लगा, वह अस्पताल में भर्ती है।

घटना शहर के वार्ड नंबर दो की है। इस हादसे में एक नेपाली मूल की 14 साल की लड़की को मकान के उपर से जा रही 11 केवी लाइन से करंट लगा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। लड़की के तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह छत पर क्या कर रही थी। लड़की के गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यहां पर नेपाली मूल के लोग किराए पर रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर.. एएसपी राजेश कुमार.. सब डिवीजन मजिस्ट्रेट मुनीश सोनी भी मोको पर मैजुद रहे बताया जा रहा है एसएचओ ललित महंत भी मौक पर पहुंचे और मौका देखने के लिए नेपाली व्यक्ति के साथ वहां पर गए। इस दौरान नेपाली व्यक्ति को भी वहां पर करंट लग गया और वह भी वहीं पर गिर गया। व्यक्ति को जैसे तैसे उतार कर अस्पताल में ले जाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। विद्युत बोर्ड को भी इसकी सूचना मिली तो तुरंत उस लाइन को काट दिया, जिस कारण शहर में तकरीबन 2 घंटे तक लाइट गुल रही। लाइट भी 7 के आसपास बहाल की गई है   करंट लगने का यह मामला गंभीर। है जहां मकान बना है और ऊपर की मंजिल है उसे 8 फीट से भी काम का फैसला है। नगर परिषद ने 11 केवी लाइन के नीचे मकान बनाने की इजाजत कैसे दे दी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!