कठुआ से गिरफ्तार किए मोटर साइकिल चोरों को 29 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जिला हमीरपुर के सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत पक्का भरो में अप्रैल महीने में चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने चोरों गिरफ्तार कर लिया है । हमीरपुर पुलिस की टीम ने सब इंस्पेक्टर  प्रताप के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोर को जम्मू के कठुआ जिले के कबाड़ के कारोबारी से इसे बरामद किया गया है। चोरों की पहचान फारूक अहमद और मुहम्मद इमरान निवासी गांव कोटी चंडियार तहसील बणी जिला कठुआ जम्मू  के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह निवासी नलेड़ा डाकघर समताना बड़सर ने अप्रैल माह में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत  दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया  कि पक्काभरो में उनकी खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गए थे इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस विभाग ने पांच महीनों बाद दोनों आरोपियों को कठुआ से गिरफ्तार कर लिया है और साथ में मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी पक्का भरो में किसी किराए के मकान में रहते थे और यहां पर लकड़ी काटने का काम किया करते थे मोटरसाइकिल चोरी कर अपने साथ कठुआ ले गए थे और वहीं दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे।
powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!