पुलिस थाना बड़सर की टीम ने चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए चोरी किए गए सभी आभूषणों व नगदी को बरामद करके एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस थाना बड़सर की टीम ने चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए चोरी किए गए सभी आभूषणों व नगदी को बरामद करके एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना बड़सर में 15 अगस्त कोअभियोग सं0 87/24 अधीन धारा 331(3), 305 बी0एन0एस0 पंजीकृत हुआ था जिसमें चांदी व सोने के आभूषण तथा मुवलिक 74 हजार रुपये नगदी चोरी करना दर्ज किए गए थे। इसकी शिकायत पंजीकृत होने पर पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुशार पुलिस चौकी दियोटसिद्ध तथा पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी से एक संयुक्त टीम गठित की गई तथा उक्त टीम द्वारा नियमित कार्यवाही करते हुए दिनांक 17-08-2024 को मुख्य आरोपी व्यक्ति अमरजीत शर्मा निवासी गांव भगेड़ तहसील बड़सर जिला हमीरपुर गिरफ्तार कर लिया गया था व उसके कब्जा से कुछ आभुषण व नगदी भी बरामद की गई थी। इसी कड़ी में पुलिस की उक्त टीम के द्वारा आगे कार्यवाही करते हुए दिनांक 19/08/2024 को अंबाला में स्थित एक गोल्ड लोन के कारोबारी की दुकान पर छापा मारा गया और इस मामले में वांछित शेष 19.7 ग्राम सोने को बरामद कर के इस अभियोग में पूरी बरामदगी कर ली गई है। आरोपी व्यक्ति ने अपने ससुराल से ही अपनी पत्नी, सास व ससुर के आभूषण चोरी किए थे। यह भारतीय सेना में 58 आर्म्ड कोर में तैनात था तथा जुलाई 2024 में सेना से भगौड़ा घोषित किया गया है। आरोपी व्यक्ति को मंगलवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा माननीय न्यायालय ने 03 दिन का पुलिस रिमांड़ प्रदान किया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!