हमीरपुर बस स्टैंड की जर्जर होतीं सड़कें, पीडब्ल्यूडी करे तो करे क्या? शहर की दोनों सड़कें धंस रहीं, उखड़ रहीं

हमीरपुर यहां सीवरेज चैंबरों के निर्माण में रही खामियां पीडब्ल्यूडी के लिए परेशानी का सबक बन गई है। बारिश में न केवल इन चैंबर्स के इर्द-गिर्द सड़क धंस रही है बल्कि सड़क भी खराब हो रही है पानी ओवरफ्लो हो रहा है, तो चैंबर्स अपने आप खुल रहे और सारी सड़क को आगे पीछे अच्छा खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

शहर की लगभग सभी इलाकों में ऐसी ही हालत इन दोनों देखी जा सकती है बस अड्डा के ठीक सामने कुछ चैंबर्स बार-बार ओवरफ्लो होते हैं। यह समस्या बारिश के दौरान ही मुंह फुलाकर खड़ी हो जाती है। ऐसा नहीं है कि कभी कभार यह समस्या आती हो, यह तो इस सीवरेज की नियति बन चुकी है। बारिश थोड़ी ज्यादा हुई तो समझ लो चेंबर्स भी ओवरफ्लो हो गए और फिर दाएं-बाएं की सड़क उखड़ना शुरू हो जाएगी।
शहर के गांधी चौक से लेकर नीचे पुरानी सब्जी मंडी तक तो हालत यही बयां कर रहे हैं। अब बार-बार पैच लगाएंगे, तो होगा क्या? अगली बारिश होगी, फिर सड़क धंस जाएगी।
इसका स्थाई हल ना तो जल शक्ति विभाग कोई निकल रहा है और ना ही पीडब्ल्यूडी के पास है।

जल शक्ति विभाग के  एसडीओ राकेश सोनी का कहना है कि लोगों ने सीवरेज में बरसाती पानी को भी ठोक दिया है। इसी वजह से यह दिक्कत आ रही। इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है, जिन लोगों ने ऐसा किया है वे ऐसा ना करें और सीवरेज सिस्टम को सीवरेज ही रहने दें, अपने पानी या बरसाती पानी को बाहर जाने दें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!