दी उखली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चौथी बार निर्विरोध प्रधान बने आदर्श कांत

 

दी उखली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति जिसका चुनाव की प्रक्रिया लगभग पिछले दो महीने से चल रही थी सहकारी विभाग द्वारा नियुक्त परिवेशकों की उपस्थिति में यह चुनाव करवाया गया । इसमें आदर्श कांत को प्रधान बलदेव सिंह को उपप्रधान व अन्य तीन मेंबर जिसमे सुशील कुमार, जसवंत सिंह, एवं जोगिंदर सिंह को निर्विरोध चुना गया।

वर्तमान भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे आदर्श कांत जिन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के उप चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा एवं लोकसभा के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पांचवी बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर जी को भारी बहुमत से हमीरपुर विधानसभा से विजय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इन्हीं आदर्श कांत को आज चौथी बार दी उखली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का निर्विरोध प्रधान बनाया गया है और यह नया कीर्तिमान उन्होंने हासिल किया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!