ब्रेकिंग न्यूज हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों का पानी की आपूर्ति बंन्द

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सोमवार को 23 गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। अब इन गांवों के हजारों लोगों को अगले तीन या चार दिन तक पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो जाने के कारण यह समस्या सामने आ गई है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ जितेश कुमार का कहना है कि युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जल्द से जल्द इस सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि

अंसला के पास जमीरी खड्ड में भूस्खलन के कारण पनोह, सपहल और जोल लांबरी पंचायत को जलापूर्ति योजना की बढ़ती मुख्य,पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप इन पंचायतों के तहत 23 गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रभावित गाँवो में अगले 2-3 दिनों तक पानी की कमी रहेगी, यह गांव
चौरी, पनोह, सपाहल, मुनाना, मझोट, धारोल, भटानी, जियाद, गलोटा, खिउंड, चाम्योला, विहाल, अंसला, भटेरा, थलकना, चौंटी, खनेउ, सौद, मंधेतर, मरहाना, सैमरिहल, जंद्राल राजपुतान और जंद्राल ब्राह्मणा।
जीर्णोद्धार का काम पहले ही शुरू हो चुका है और 150 मीटर लंबी पाइपलाइन जल्द से जल्द बिछाई जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!