डीडीएम साई कालेज नादौन के छात्रों ने मंगलवार को सत्र न्यायालय हमीरपुर का भ्रमण किया। कालेज के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने कालेज के लगभग 65 छात्रों को सत्र न्यायालय हमीरपुर का भ्रमण करवाया। कालेज के बीए एलएलबी 5 ईयर व एलएलबी 3 ईयर के छात्रों ने कोर्ट की प्रोसीडिंग्स के बारे जाना। विवेक कुमार ने बताया कि छात्रों को क्रिमिनल, सिविल ,ऐविडेंस व अन्य मामलों के बारे में जानकारी दी गई है। कोर्ट में अधिवक्ता अपने अपने केस का कैसे पक्ष रखते हैं इस बारे में छात्रों को विस्तृत से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 65 छात्रों को कोर्ट की थियूरी व प्रैक्टिकल बारीकियों के बारे में अवगत कराया गया है।
