जिला के उपमंडल नादौन में एक मारपीट का मामला सामने आया है।

जिला के उपमंडल नादौन में एक मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र गुलाबू राम निवासी गाँव व डाकघर बटराण, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ रवि कुमार ने बीते 11अगस्त को मारपीट की। जिस से शिकायत कर्ता के चेहरे पर चोटें आई हैं तथा उसका एक दांत भी टूट गया है। शिकायतकर्ता का नागरिक अस्पताल नादौन में मैडिकल करवाया गया है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी ने शिकायतकर्ता को गंभीर चोट लगना दर्शाया है। जिस पर पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर, भगतसिंह ठाकुर ने की है।

जिला के उपमंडल सुजानपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलका देवी निवासी गांव समोना डाकघर बीड़- बगेहड़ा, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि रीना देवी ने शिकायत कर्ता मलका देवी का रास्ता रोका कर गाली गलौज की तथा उसे पत्थर मारने शुरू कर दिए। जिसमें से एक पत्थर शिकायतकर्ता के सिर लगा है तथा पशुशाला निर्माण का काम कर रहे एक मजदूर सुमन राम पुत्र जोगिन्द्र राम को भी दाएं हाथ में चोट लगी है। जिसपर ये सभी वहां से काम छोड़ कर घर चले गए।जब मिस्त्री दोवारा काम पर गए तो रीना देवी ने अपनी पशुशाला की छत से फिर से पत्थर मारना शुरू कर दिये।जिस पर पुलिस थाना सुजानपुर में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर, भगतसिंह ने की है।पंजीकृत हुआ है।   

हमीरपुर पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरुणा अंग्रीष पत्नी स्व० विजय कुमार निवासी मकान न० 5, वार्ड न०8 , हमीरपुर ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 2 सितंबर लीला देवी, सोमा देवी व राजेश कुमार ने उसे व उसके बेटे को अश्लील गाली-गलौज व अभद्र शब्दों कहे व उसके बेटे को धमकियां दी । जिस पर पुलिस थाना हमीरपुर में मामला पंजीकृत हुआ है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर, भगतसिंह ने की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!