मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर पर किया विशेष फोकस

हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए मेंबरशिप करने वाले युवाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक प्रदेश भर से 14 हजार युवा मेंबरशिप ले चुके हैं और यह आंकड़ा करीब 4 लाख पहुंचने का अनुमान है। यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर पर भी विशेष फोकस किया है। यह बात हमीरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दलीप तोमर जोनल प्रभारी हमीरपुर जॉन हिमाचल प्रदेश ने कहीं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर मेंबरशिप का दौर चल रहा है और 2 अक्टूबर तक चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि यह मुख्यमंत्री का गृह जिला है और यूथ कांग्रेस से जुड़ने में काफी रुचि युवा दिखा रहे हैं।

दिलीप तोमर ने कहा कि हमीरपुर जिला से भी काफी संख्या में युवा इस यूथ कांग्रेस के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश भर में मेंबरशिप का दौर चल रहा है। अब तक कहां जा रहा हूं युवा मेंबरशिप ले चुके हैं और लाखों द्वारा इसका हिस्सा बनने की पूरी संभावना है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!