लोगों ने नशीले पदार्थ का सेवन करते धरे दो युवक

जिला हमीरपुर पुलिस और लोगों ने नशेड़ियों व नशे में संलिप्त लोगों पर लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं।नशा माफिया की लगातार कमर तोड़ी जा रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस हमीरपुर के थाना सदर हमीरपुर की एक पुलिस टीम ने हथली पुल के पास गश्त के दौरान विशाल मिश्रा निवासी गांव दियोट , डाकघर ताल, तहसील व जिला हमीरपुर व साहिल निवासी गांव साहलवीं , डाकघर डेरा परोल, तहसील भोरंज,जिला हमीरपुर को सीरिंज के माध्यन से नशीली पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़ा । पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस अधिनियम की धारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपियों को नियमानुसार नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!