ओजोन परत संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय मंडी द्वारा ओजोन परत संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में आयोजित किया गया I इसमें लगभग 80 विद्यार्थियों ने चित्रकारी, भाषण तथा स्लोगन लेख में भाग लिया गया तीनो श्रेणियों में उत्कृष्ट रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम प्रदान किए गए।

इस उपलक्ष में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री विनय कुमार , रजनीश चौधरी (कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ) ,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश तथा अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे I हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बच्चों को ओजोन परत के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया एवं उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों को ओजोन सरंक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बताया गया की ये गतिविधियां 16 सितम्बर ओजोन दिवस तक जारी रहेंगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!