प्रदेश के जो हालात आज बने हैं, उसके लिए प्रदेश कांग्रेस की सरकार पूरी तरह जिम्मेवार है आशीष शर्मा

विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत बल्ह के गांव और ग्राम पंचायत धनेड के खटवीं व लिंगवीं गाँवों में आयोजित बैठकों में शिरकत की जनसमस्याएं सुनी एवं मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर विधायक ने विपरीत परिस्थितियों में और झूठ फरेब की राजनीति से उपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो हालात आज बने हैं, उसके लिए प्रदेश कांग्रेस की सरकार पूरी तरह जिम्मेवार है। सत्ता के लोभ में झूठी घोषणाएं कर प्रदेश को कंगाली की ओर ले गए हैं। न अब महिलाओं को पंद्रह सौ मिला रहा न तीन सौ यूनिट बिजली फ्री हुई। जबकि चुनावों के समय जिन गिनी चुनी महिलाओं को मतदान के लोभ में पैसे डाले थे अब उन्हें भी वापिस मांगा जा रहा है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। बिजली पानी सहित अन्य चीजें महंगी कर दी हैं। रोजगार उतपन्न करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। चुनावों के समय बड़ी बड़ी घोषणाएं की गई लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अपने हमीरपुर जिला को तो जैसे भूल ही गए हैं।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जो विधायक व एच्छिक निधि उन्हें मिलेगी वह उस जनता की सेवा में समर्पित करेंगे व केंद्र सरकार के सहयोग से हमीरपुर का चहुमुखी विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में पहले भी विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए विधायक निधि का एक एक पैसा जारी कर काम करवाए हैं। इनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं व लोगों को सौगात मिली है, जबकि कुछेक कार्य चले हुए हैं। वह अपने स्तर पर कार्य करवाने का प्रयास करते हैं और जो भी कार्य बताए गए हैं उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर कि देवतुल्य जनता ने जिस प्रकार से बीते उपचुनावों में भाजपा का सहयोग कर उन्हें एक बार पुनः विधायक बनाया है, वह ताउम्र इसका कर्ज नहीं चुका सकते हैं। मात्र जनसेवा कर और अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास कर वह लोगों के इस ऋण को चुकाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम केंद्र व बूथ अध्यक्ष सहित गाँववासी, विधायक को धर्मपत्नी स्वाती व अन्य मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!