हमीरपुर उपमंडल के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत उखती के अधीन आने वाले सनेड़ गांव में पम्मी धीमान के घर में किंग कोबरा घूस गया था,

हमीरपुर उपमंडल के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत उखती के अधीन आने वाले सनेड़ गांव में पम्मी धीमान के घर में किंग कोबरा घूस गया था, जिसे निकालने के लिए जाहू से स्नैक कैचर बुलाए गए थे। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद घर की रसोई से करीब साढ़े पांच फुट का किंग कोबरा पकडऩे में सफलता हासिल की। उसके उपरांत घर के लोगों ने राहत की सांस ली है। घर के मालिक पम्मी धीमान का कहना है कि उनके पुराने घर की रसोई में एक सांप घुस गया था। ऐसे में उन्होंने रसोई से गैस सिलेंडर इत्यादि नए मकान में शिफ्ट कर दिया था और पुरानी रसोई को बंद कर दिया था। आज जाहू से प्रवासी मूल के बंगाली को बुलाकर सांप को पकड़ा गया है। सांप को देखने के लिए आस-पास के घरों के लोग काफी संख्यां में इक_े हो गए थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!