मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज को लेकर ही चिकित्सकों के साथ कोई बदतमीजी तथा गाली गलौज मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुलिस में पहुंचाया गया मामला

 

हमीरपुर

डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के कैजुअल्टी वार्ड में चिकित्सकों के साथ बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया है। मरीज के साथ टी मदर ने जहां चिकित्सकों के साथ बदतमीजी की वही गाली गलौज भी किया। काफी देर तक कैजुअल्टी वार्ड में हंगामा होता रहा तथा माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा तथा मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज के उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक बड़सर क्षेत्र की तरफ से एक व्यक्ति पेट दर्द से पीड़ित मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचा। यहां पर कैजुअल्टी बाढ़ में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया तथा उसके उपरांत कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। शाम के समय चिकित्सकों ने उसे जाकर देखा तथा उपचार के संबंध में बताया। इसी दौरान मरीज के साथ आया तीमारदार चिकित्सकों पर भड़क उठा था गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान ड्यूटी पर महिला चिकित्सक तैनात थी तथा एक सर्जन डॉक्टर भी यहां पर मौजूद था। कैजुअल्टी बाढ़ में गाली गलौज होने के चलते माहौल काफी तनाव भरा हो गया। काफी मशक्कत करने के बाद माहौल साथ हुआ तथा मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की तरफ से ही पुलिस को भी इस बारे में दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया है। प्राचार्य की तरफ से अब लिखित तौर पर शिकायत पुलिस को भेजी जा रही है।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रजीत कुमार ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने मामले में पुलिस तथा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!