कोट और गलू क्षेत्र में पुलिस ने दुकानों से बरामद किया नशे का सामान  एक सब्जी की दुकान में बेचा जा रहा था तंबाकू तथा बीड़ी, सिगरेट पुलिस ने दोनों जगह पर दबिश देकर अपने कब्जे में लिया काफी सामान 

    पुलिस थाना हमीरपुर की टीम ने कोट तथा तथा गलू क्षेत्र में दबिश देकर तीन दुकानों से नशे का सामान बराबर किया है। दुकानों में खुले तौर पर बीड़ी तथा सिगरेट और तंबाकू बेचा जा रहा था। कोट के क्षेत्र में स्कूल से मात्र 40 मीटर की दूरी पर एक जनरल स्टोर में खुले में बेची जा रही बीड़ी तथा सिगरेट और तंबाकू के पैकेट मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार दोपहर के समय दुकान में जाकर निरीक्षण किया। इसके साथ ही गलू क्षेत्र में भी एक दुकान का निरीक्षण किया गया जिसमें खुले तौर पर बेचा जा रहा नशे का यह सामान बरामद हुआ है। यहां पर सब्जी की दुकान के अंदर ही खुले तौर पर बीड़ी तथा सिगरेट और तंबाकू बेचा जा रहा था। नियमों के विपरीत कार्य करने पर पुलिस यह नशीला सामान अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी ललित महंत की अगवाई में यह कार्रवाई की गई। 

 

डीएसपी हमीरपुर नितिन चौहान ने बताया कि दुकानों का निरीक्षण किया गया है। लगभग तीन दुकानों का निरीक्षण किया गया जहां पर खुले तौर पर बेची जा रही बीड़ी और सिगरेट तथा तंबाकू बरामद किया गया है। खुले में इन नशे के समान को नहीं बचा जा सकता। पुलिस आगामी इसमें में भी अपना यह निरीक्षण अभियान जारी रखेगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!