एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी सदर मंडी के अर्न्तगत इस माह 7 और 22 अक्तूबर को ड्राईविंग लाईसेंस टेस्ट बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर छोटा पड्डल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट के लिए वेवसाईट परिवहन डॉट जीओवी डॅाट इन के माध्यम से स्लॉट बुक 2 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से तथा 22 अक्तूबर को होने वाले टेस्ट के लिए 15 अक्तूबर से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने साथ फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर साथ लाना होगा। बिना फोटो, बिना फाईल व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।