हमीरपुर शहर के नजदीकी एक काम्प्लेक्स में पुलिस द्वारा प्रवासी लोगों से चिट्टा और चरस बरामद किए जाने का समाचार प्रकाश में है। जिला पुलिस द्वारा मंगलवार देर रात को यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के एक काम्प्लेक्स में किराए की दुकान में फ़ास्ट फूड का कार्य कर रहे प्रवासी लोगों से यह खेप बरामद हुई है। जिला के एस.पी. भगत सिंह ठाकर और ए. एस.पी. राजेश उपाध्याय की मुस्तैदी के चलते इन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी हमीरपुर शहर की एक काम्प्लेक्स मे किराए पर फ़ास्ट फूड की दुकान करते हैं और इस आड़ में चिट्टे और चरस के व्यापार में सक्रिय थे। एस.पी. भगत सिंह और ए.एस.पी. राजेश उपाध्याय की मुस्तैदी के चलते इन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।
मामले की पुष्टि करते हुए ए.एस.पी. राजेश ने बताया कि मंगलवार देर रात को पुलिस ने हमीरपुर की एक काम्प्लेक्स में फास्ट फूड का काम करने वाले लोगों से चिट्टा और चरस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
