गांधी चौक के नजदीक जमीनी विवाद के चलते भाई और बहनों में हुई हाथापाई क्रॉस मामले दर्ज

सदर थाना के अंतर्गत आते गांधी चौक के नजदीक जमीनी विवाद को लेकर भाई बहनों में हाथापाई हो गई। जिसके उपरांत सदर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आई शिकायतें पर छानबीन शुरू कर दी है। बन्दना कुमारी पत्नी संजीव कुमार निवासी हाऊस न. 131 वार्ड न.2 गांधी चौक हमीरपुर और उसकी बहन नवीन लता पत्नी विनोद कुमार सिंह गांव धौं दा पंगा तहसील कांगू जिला हमीरपुर से मिली शिकायतों पर क्रॉस मामले दर्ज हुए हैं। दोनों शिकायतकर्ताओं का जमीन व पैतृक मकान का आपसी झगड़ा है। जिस पर एक शिकायतकर्ता बन्दना कुमारी द्वारा कोर्ट से स्टे लेने बारे बतलाया गया है। शुक्रवार रात वह घर आई थी इस दौरान इनका आपस में किसी वात को लेकर गाली-गलौच व लड़ाई-झगड़ा हो गया। दोनों शिकायतकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर मार-पीट व गाली-गलौच के आरोप लगाये गये हैं। जिस आधार पर यह मामले सदर थाना में पंजीकृत हए हैं।

 

 

एक शिकायतकर्ता महिला द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि उसकी बहन के पति ने बिना लाइसेंस की बंदूक घर में रखी हुई है और बड़ी मात्रा में दवाईयां भी घर में छुपाई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंदूक का लाइसेंस मौजूद है, परन्तु वह लाइसेंस धारक द्वारा रिन्यू नहीं करवाया गया था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। वहीं इस दौरान कुछ दवाईयां भी बरामद हुईं हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये कितनी मात्रा में बरामद हुईं हैं। यह जानकारी जरूर मिली है कि ये नशीली दवाइयां नहीं हैं।

इसकी पुष्टि एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने करते हुए बताया कि 126(2),115(2),351(2),352,3(5) बी.एन.एस. में क्रॉस मामले दर्ज हुए हैं और छान बीन जारी है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!