ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन की हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई का एक दिवसीय महाधिवेशन आज दिनांक 17 अक्तूबर 2024 को सुंदरनगर के शीश महल होटल में संपन्न हुआ । इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बैंको के लगभग 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एक नयी टीम का चुनाव किया ।
इस दौरान ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड संजय कुमार ख़ान ने इस महाधिवेशन का शुभारंभ किया ।ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपमहासचिव कामरेड मनीष कुमार सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड सुशील कुमार कटारिया एवं सेंट्रक बैंक ऑफ़िसर्स यूनियन के चेयरमैन कामरेड संजीव भल्ला जी एवम एडवोकेट कामरेड देशराज शर्मा , समाजसेवी एवं भूतपूर्व सदस्य राष्ट्रीय बार काउंसिल बतौर वशिष्ठ अतिथि शिरकत दी ।
हिमाचल प्रदेश के इस अधिवेशन में पंजाब नेशनल बैंक से कामरेड प्रदीप कौंडल को ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की राज्य समिति के महासचिव के रूप में सर्वसम्मत्ति से निर्विरोध चुना गया । साथ ही पीएनबी से कामरेड प्रमोद को राज्य के चेयरमैन ,सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से कामरेड कृपा नाथ को राज्य समिति के अध्यक्ष , पीएनबी से कामरेड संदीप कश्यप को राज्य के उपमहासचिव ,सेंट्रल बैंक से कामरेड मनीष कुमार गुप्ता को उपमहासचिव, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से कामरेड केतन विशिष्ट एवं प्रांजल मेहता और सेंट्रल बैंक से कामरेड विजय राणा , पीएनबी से कामरेड अजीत भट्ट , कामरेड प्रदीप धीमान, कामरेड राजेंद्र चौधरी , कामरेड गजेंद्र वर्धन की को संयुक्त सचिव , पीएनबी से कामरेड राजेश कुमार , कामरेड भूपेन्द्र सहगल ,कामरेड अनुपम शर्मा को उपाध्यक्ष एवं पीएनबी से कामरेड हुसन चंद को राज्य के ख़ज़ांची के रूप मे चुना गया ।
प्रदीप कौंडल जी वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक बिझड़ी ज़िला हमीरपुर में बतौर शाखा प्रमुख सेवाएँ दे रहे है ।
श्री प्रदीप कौंडल ने बताया कि संगठन ने जो भी ज़िमेदारी उन्हें प्रदान की है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा और बैंक कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि AIBOA हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान चलायेगा और संगठन हिमाचल में एक नया इतिहास लिखेगा ।
