कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और प्रशासन को लिखे पत्र

हमीरपुर से कोट, आवाहदेवी सरकाघाट धर्मपुर के बीच बन रहे नेशनल हाईवे नम्बर तीन के निर्माण से स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार और प्रशासन को पत्र लिखे हैं। राजेंद्र राणा ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आवाज उठाई और जल्द समस्याओं का हल करने का आग्रह किया है।

जुड़ने लगी पेयजल पाइपें और उठने लगा मलबा

उधर कोल्हू सिद्ध मंदिर के प्रांगण से चौथे दिन निर्माण कंपनी ने वीरवार को मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को स्वयं कोल्हू सिद्ध मंदिर में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर और निर्माण कंपनी के अधिकारियों को लोगों के आक्रोश को दूर करने के लिए तुरंत कार्यवाही करने बारे आग्रह किया था। इसके बाद एक्शन में टूटी पेयजल पाइपें भी जुड़ना शुरू हो गई।

सड़क, व्यापार, मंदिर , पेयजल प्रभावित

करीब दो साल से नेशनल हाईवे निर्माण के कारण सड़क, व्यापार, मंदिर , पेयजल प्रकोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और प्रशासन को लिखे पत्र है भावित हुए हैं । लोग लगातार परेशान हैं। निर्माण कार्य अत्यंत धीमी चाल से होने के कारण लोग अब आक्रोशित हो गए हैं । निर्माण कार्य के दौरान नियमों की पालना न होने से परेशानी और बढ़ गई है।

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि लोगों की समस्याओं और प्राचीन कोल्हू सिद्ध मंदिर को पहुंचाए गए नुकसान को लेकर सरकार और जिला प्रशासन को पत्र लिखे कड़ा एक्शन लेने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल पाइपें टूटने से पानी नहीं मिल रहा और लोग परेशान हैं ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!