स्वाहल पंचायत में नशा कर रहे तीन युवा पुलिस ने लिए हिरासत में पंचायत प्रतिनिधियों ने दी पुलिस को जानकारी 2 युवक और एक युवती कर रहे थे नशे का सेवन

सदर थाना की नजदीकी पंचायत सेर स्वाहल के प्रतिनिधियों ने बुधवार को पंचायत में कथित चिट्टे का सेवन कर रहे 2 युवक और एक युवती की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इन युवाओं को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के मुताबिक इन युवाओं से मौके पर नशे के लिए प्रयोग की गई सिरिंज और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने इन युवाओं की मैडीकल कालेज में मैडीकल जांच भी करवाई है। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि ये तीनों युवा स्कूटी पर इस पंचायत क्षेत्र में अक्सर घूमते देखे गए हैं। बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इन्हें नशे का सेवन करते हुए पकड़ लिया और पुलिस को इस बारे सूचित किया। बताया जा रहा है कि इन युवाओं की बाजू में सिरिंज के गहरे निशान उभरे हुए थे।

एस.पी. के अभियान से मिला हौसला : प्रधान सेर स्वाहल पंचायत के प्रधान प्रीतम लाल धीमान ने बताया कि उनकी पंचायत में बुधवार को 2 युवक और एक युवती सिरिंज से किसी नशे का सेवन कर रहे थे। जिसके चलते लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर मैडीकल करवाया है। उन्होंने बताया कि एस.पी. भगत सिंह ठाकुर के नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान से उन्हें बेहद हौसला और उम्मीद मिली है। उन्होंने इस अभियान की काफी सराहना की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!