सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत नशीले पदार्थ मुहैया करवाने के चलते दो व्यक्तियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। 25 मई 2024 को दडूही गांव से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति की नशे के कारण मृत्यु हो गई थी। जिसके उपरांत मृतक के भाई ने नशीले पदार्थ मुहैया करवाने बारे दडुही गांव और खतवीं गांव (डाकघर धनेड़) जिला हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले दो व्यक्तियों को कसूरवार ठहराया था। उसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर हमीरपुर की टीम ने उक्त दोनों व्यक्तियों का 9 जून 2024 को चिकित्सा परीक्षण करवाया था। उनके पेशाब व खून के नमूनों को प्रिजर्व करवाकर रासायनिक परीक्षण हेतू आर.एफ.एस.एल. मंडी को भेजा गया था। इस लैब से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों ने भी नशीली दवाओं का सेवन किया हुआ था। इस आधार पर थाना सदर हमीरपुर में इन दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिनियम 1985, धारा 304 के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले की पुष्टि एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने की है