सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाल्टी की एक छात्रा को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में है। मिली जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में वोकेशनल ट्रेनर के पद पर कार्यरत संजय कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव मत्योग डाकघर बरोकड़ी तहसील निहरी जिला मण्डी ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने बताया कि बुधवार को वह स्कूल के बच्चों को ग्रांऊड से स्कूल की तरफ ले जा रहा था। इस दौरान मोटर साइकिल सवार शुभम ठाकुर पुत्र स्वरुप चंद निवासी गांव रोपा डाकघर नाल्टी तहसील व जिला हमीरपुर ने एक छात्रा ऋषिका को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। इसके उपरांत छात्रा को इलाज के लिए मैडीकल कालेज हमीरपुर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामलेेेे की पुष्टि एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने की है।