आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतू आवेदन आमंत्रित

बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर कुन्दन हाजरी ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत डरवाड के आंगनबाड़ी केंद्र चस्वाल में आंगनबाड़ी सहायिका का रिक्त पद भरा जाना है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में 03 दिसम्बर, 2024 तक आवेदन कर सकती हैं । साक्षात्कार 6 दिसम्बर, 2024 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, धर्मपुर में आयोजित किया जाएगा ।  साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा ।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होगी तथा वह सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
स्टेट होम आश्रिता, बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ,विधवा,निराश्रित,तलाकशुदा,विवाहित महिला जिसका पति पिछले सात वर्षो से लापता है, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है, को भी उक्त नियुक्तियों मंे अधिमान दिया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी उक्त नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!