जिला हमीरपुर पुलिस सदर थाना के नजदीकी क्षेत्र वार्ड न 4 शिवनगर में बुधवार को दिन दिहाड़े हुई 12.63 लाख रुपयों की नकदी चोरी मामले में वीरवार और शुक्रवार को सारा दिन पुलिस ने इस मामले की छानबीन की है। सदर पुलिस द्वारा इस मामले के बारे में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। घर में सफाई सफाई करने करने को रखी गई एक प्रवासी महिला से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इसके साथ ही पुलिस घर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों की बेहद गहनता से जांच कर रही है। लेकिन अब सवाल यह है कि हमीरपुर पुलिस के पास कितने सदर थाना में कार्यरत है क्यू की कुछ की प्रमोशन भी हो चुकी है जिसके कारण सदर थाना में स्टाफ की कमी से भी जुझ रहा है लेकिन अब मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। इसके साथ ही पुलिस द्वारा घटनास्थल से नजदीकी घरों और गली में लगाए सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। पुलिस दावा कर रही है कि इस गुत्थी को वह जल्द ही सुलझा लेगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
पुलिस छानबीन कर रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे : एस.पी.
इसके बारे में एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की है।