हमीरपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने पांच दिन के भीतर पकड़ा आरोपी महिला को जहां से कोर्ट पेश किया गया जहां से 5 दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया है 

 जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र वार्ड न 4 शिवनगर में लाखों की चोरी मामले को सुलझाने में सदर पुलिस को अहम कामयाबी हासिल हुई है। 12.63 लाख रूपये को दिनदिहाड़े चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली अणु क्षेत्र की एक महिला है। एएसपी राजेश के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले को 5 दिन में सुलझाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी करने वाली आरोपी महिला की पहचान पूजा कुमारी पत्नी सब्बू राम निवासी वार्ड नंबर अणु, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 

एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला से 4लाख 96 हजार के गहने, और 53000 कैश बरामद किया है उसे कोर्ट में की पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस निर्माण पर भेज दिया।

मामले की पुष्टि एस.एच.ओ. बाबू राम शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल महिला के पास से 52000 नगद मिले हैं जबकि महिला के मुताबिक साढे चार लाख रुपये उसने ज्वेलरी खरीद पर खर्च किए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!