जिला हमीरपुर में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिला हमीरपुर में अखिल भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस श्रद्धांजलि अर्पित की

हमीरपुर जिला पर्यवेक्षक प्रभाकर झा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि आर्थिक सुधारों के प्रणेता डॉo मनमोहन सिंह का नेतृत्व , उनकी ईमानदारी और दूरदर्शिता ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया साथ ही साथ उनका जीवन शांति , और सेवा का प्रतीक था ।

इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, शुमन भारती , प्रेम कौशल, कुलदीप पठानिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि
उनकी विरासत हम युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। झा ने कहा कि डाo मनमोहन सिंह जी ने अपने कार्यकाल में मनरेगा , सूचना का अधिकार , परमाणु समझौता , आधार योजना , शिक्षा का अधिकार , राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून , भूमि अधिग्रहण कानून , वन अधिकार कानून लाकर देश के जनता को अधिकार दिया और अपनी असाधारण प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा दिए साथ ही साथ इनके कुशल नेतृत्व ने भारत को विश्व शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाo साहब का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!