We have to bring Hamirpur BJP to the top again, every worker should work hard: Prem Kumar Dhumal

We have to bring Hamirpur BJP to the top again, every worker should work hard: Prem Kumar Dhumal

हमीरपुर भाजपा को एक बार फिर से टॉप पर लाना है और जिला की सभी पांचों सीटें भाजपा जीते इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने अपने निवास स्थान समीरपुर में संगठनात्मक चुनाव में जिला के नव अध्यक्ष चुने गए राकेश ठाकुर को बधाई देते हुए कही। नए भाजपा जिलाध्यक्ष चुने जाने के उपरांत राकेश ठाकुर जिला के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने समीरपुर पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रो.धूमल ने कहा कि पूर्व में रहा जिला भाजपा का रूतबा हमे फिर से प्राप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सबसे बढ़िया संगठन बमसन और जिला हमीरपुर का माना जाता रहा है और यही पर मंडल के पहले कार्यालय भी साथपित हुए। प्रो. धूमल ने कहा कि नए साल में इस राकेश ठाकुर की जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की नई शुरुआत के साथ जिला में पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!