MLA Suresh Kumar inaugurated the bridge worth Rs. 5.5 crores and Ladhrour police post on Samlah to Dashmal-Tohu road. Laid the foundation stone of a community hall to be built at Ladhrour at a cost of Rs. 85 lakhs.

MLA Suresh Kumar inaugurated the bridge worth Rs. 5.5 crores and Ladhrour police post on Samlah to Dashmal-Tohu road. Laid the foundation stone of a community hall to be built at Ladhrour at a cost of Rs. 85 lakhs.

दो विधानसभा क्षेत्र भोरंज और घुमारवीं को जोड़ने वाली सड़क समलाह-दशमल वाया तोहू सड़क पर समलाह खड्ड में बने साढे 5 करोड़ रूपए के पुल व लदरौर पुलिस चौकी कार्यालय का लोकार्पण भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को किया।
पुल के लोकार्पण पर ग्राम सुधार सभा तोऊ के अध्यक्ष जगदीश चंद शर्मा, पूर्व प्रधान रिखी राम व ग्रामीण महिलाओं ने पुल की सौगात मिलने की खुशी पर मिठाईयां बांटी तथा विधायक सुरेश कुमार को शॉल व टोपी पहना भव्य स्वागत किया। विधायक सुरेश कुमार ने लदरौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुल की सुविधा मिलनेे से 10 गांवों के लोगों को 8 किलो मीटर की दूरी आर-पार जाने के लिए कम होगी। उन्होंने कहा कि लदरौर कस्बा ऐतिहासकि एवं धार्मिक है। ऐसे में इसका विकास करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लदरौर बाजार में पैदल चलने के लिए फुटपाथ तथा पानी की निकासी के लिए अंडर ग्राउंड नालियों का निर्माण किया गया है। इसी तरह बसों को खडा करने के लिए बस ठहराव की भी व्यवस्था की गई है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल व स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर लदरौर में सरकार ने पुलिस चौकी की सुविधा दी है। इससे सुरक्षा की दृष्टि के काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने 85 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभ क्षेत्र में 35 वर्षों के बाद मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि होने लगी है। इससे विकास के नए आयात स्थापित होने लगें हैं। उन्होंने कहा कि लदरौर क्षेत्र के लिए 93 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से बहुत बड़ी पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। इससे क्षेत्र की पानी की समस्या का स्थाई हल होगा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!