नादौन में दो अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग पर हमला, सिर पर गंभीर चोटें 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हुए हमलावर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

थाना क्षेत्र नादौन के अन्तर्गत तरेटी गांव निवाली किशोरी लाल 65 वर्ष ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया है जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और सिर पर उन्हें 15 टांके लगे हैं। किशोरी लाल नादौन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। किशोरी लाल के पुत्र दिनेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को उनके पिता अपनी बहन के घर उसके पैसे देने जा रहे थे। जब वह दोपहर करीब 11 बजे नादौन के अमलैहड़ के निकट लाल मिट्टी गांव के पपड़ा नामक स्थान पर अहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनसे मोबाइल मांगा। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे किशोरी लाल बेसुध हो कर वहीं गिर गए। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो उनके पास रखे करीब 30 हजार रू० तथा मोबाइल गायब था। इसके बाद वह स्वयं अपनी बहन के घर पहुंचे जिन्होंने उन्हें नदियों अस्पताल पहुंचाया। दिनेश कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही की जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!