राहुल चौहान ने संभाला नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने मंगलवार को नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल लिया। वह नगर निगम हमीरपुर के पहले आयुक्त बने हैं।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए थे। वरिष्ठ एचएएस अधिकारी राहुल चौहान अभी जिला हमीरपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात हैं और जिला के उपायुक्त अमरजीत सिंह के 31 जनवरी तक टेªनिंग पर मसूरी जाने के उपरांत कार्यवाहक उपायुक्त के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभालने पर राहुल चौहान का निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं से अवगत करवाया।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!