The playground will be ready by July: Prof Shashi Dhiman Meeting of the Building and Construction Committee of Technical University under the chairmanship of the Vice Chancellor

The playground will be ready by July: Prof Shashi Dhiman Meeting of the Building and Construction Committee of Technical University under the chairmanship of the Vice Chancellor

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की भवन एवं निर्माण समिति की नौवीं बैठक कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। भवन एवं निर्माण समिति की बैठक में तकनीकी विवि में अभी तक किए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रस्ताव कार्यों को लेकर प्रारूप तैयार किया गया। कुलपति ने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग तकनीकी विवि परिसर में छात्रों के खेलकूद के लिए मैदान का निर्माण कार्य कर रही है, जो जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों में खेल गतिविधियों के लिए मैदान मिल जाएगा। खेल मैदान में एक समय में 200 विद्यार्थियों की बैठक की क्षमता रहेगी। इससे पूर्व भवन एवं निर्माण समिति के सदस्य सचिव व परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर ने सभी अपेक्षित सदस्यों को तकनीकी विवि में निर्माण कार्य से संबंधित गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने सभी के समक्ष नए प्रस्ताव रखे, जिसमें नए शैक्षणिक भवन व छात्रावास के भवन निर्माण के लिए नक्शे संबंधित कार्य के लिए सलाहकार तय करना मुख्य था। समिति की बैठक में तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव, डॉ प्रदीप कुमार, इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, के वाई सिंह, एस के सोनी, मोहित त्यागी, नवीन कुमार व सागर चंद्र उपस्थित रहे।
powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!