हमीरपुर में पंजाब के फरीदकोट निवासी युवक से चिट्टा बरामद, पुलिस ने एन.डी.पी.एस. का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

 सदर पुलिस ने शनिवार रात को जिला मुख्यालय और सदर थाना के नजदीकी डांगक्वाली क्षेत्र से पंजाब के फरीदकोट निवासी एक युवक से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उसे एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान रविंद्र कुमार (25) पुत्र लक्खा सिंह निवासी कोटकपूरा फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। युवक चिट्टा बेचने की फिराक में पिछले 5 दिन से अणु में रह रहा था ही है। एन.डी.पी.एस. के तहत युवक गिरफ्तार : राजेश इसके बारे में एडिशनल एस.पी. राजेश उपाध्याय ने पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार देर रात को सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब निवासी एक युवक से 6. 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि युवक को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!