डूहक गांव बुजुर्ग दंपति ने पंचायत प्रधान पर लगाए आरोप, कहा ,जबरन हमारी भूमि ने निकली सड़क और की मारपीट , बुजुर्ग दंपति ने एसपी हमीरपुर को दी शिकायत, एसपी हमीरपुर से लगाई न्याय की गुहार ,

डूहक गांव के बुजुर्ग दंपति शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। भाग सिंह ने 

एसपी हमीरपुर से अपनी ही पंचायत के प्रधान के खिलाफ जबरन सड़क निकालने और मारपीट करने की शिकायत की है। भाग सिंह ने बताया कि पंचायत प्रधान ने उनकी भूमि पर जबरन सड़क निकाली जब रोका गया तो प्रधान और जेसीबी चालक ने मारपीट की है। जिसके चलते एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने जांच के आदेश थाना प्रभारी हमीरपुर को दिए हैं।

 

 

वहीं पीड़ित भाग सिंह ने बताया कि जहां पर प्रधान ने सड़क निकाली है वह उनकी जमीन है।उन्होंने कहा कि इस जमीन पर कोर्ट का स्टे भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधान ने जबरदस्ती उनकी जमीन पर सड़क निकाली। उन्होंने कहा कि जब प्रधान को ऐसा करने से रोका तो प्रधान और जेसीबी चालक ने उनकी पत्नी और उनसे मारपीट की है। उन्होंने कहा जिसकी शिकायत एसपी हमीरपुर से की है।

वहीं भाग सिंह की बहू रीना कुमारी ने बताया कि वह घर पर नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने मेरे बजुर्ग सास और ससुर के साथ मारपीट की है। जिसके चलते उन्होंने एसपी हमीरपुर से न्याय की गुहार लगाई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!