भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चल रहे संविधान गौरव अभियान के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों में कार्यक्रमों का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चल रहे संविधान गौरव अभियान के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों में कार्यक्रमों का आयोजन शुक्रवार को किया गया। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और विधायक सदर आशीष शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा ने बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला एवं देश के संविधान में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का अमूल्य योगदान रहा है। कांग्रेस सरकार बाबा साहेब के नाम का प्रयोग महज रजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करती है। जबकि उनको सच्चा सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दिया है। वहीं जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बाबा साहेब के देश के लिए योगदान व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में देश की हुई दुर्गति से अवगत करवाया।

वहीं शहरी मंडल में भी मंडल स्तरीय कार्यक्रम बाड़ी फरनोल पंचायत में मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षा में सम्पन्न हुआ। जिसमें विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए व जन जन तक संविधान में उनके योगदान को पहुंचाया उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 25 जनवरी तक पूरे देश में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाबा साहेब के संविधान में योगदान बारे जन जन को अवगत करवाया जा रहा है। । उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की चिंता महज भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। बाबा साहेब का सपना कि पिछड़े एवं वंचित व्यक्ति को उसका हक मिले, महज भाजपा सरकार में पूरा हो रहा है। इस मौके पर स्वाति जार, कैप्टन तिलक शर्मा, जगदीश शर्मा, देव राज शर्मा, जयकरण सिंह, कैप्टन अनंत राम, शम्भू राम सहित अन्य मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!