दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने सभी दिल्ली वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने सभी दिल्ली वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली वालों ने सर आँखों पर बैठाया है। मोदी जी दिल्ली वालों के दिल में हैं। अब दिल्ली विकास कि रफ्तार पकड़ेगी और डबल इंजन की सरकार में देश का दिल राजधानी दिल्ली विकास की नई गाथा लिखेगा। शीर्ष नेतृत्व एवं दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज दिल्ली में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। झूठ, फरेब, जनता को बरगलाने और भ्र्ष्टाचार की राजनीति करने वालों को दिल्ली वासियों ने घर बैठाया है। उन्होंने समस्त शीर्ष नेतृत्व व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!