उपमंडल भोरंज उपमँडल के अंतर्गत 11 वीं कक्षा में पढने वाली 16 वर्षीय नाबालिग युवती रोजाना की तरह अपने स्कूल गई थी परन्तु स्कूल टाईम के पश्चात घर नहीं पहुँची तो घरवालों ने परेशान होकर युवती की हर मुमकीन जगह तलाश अपने तरीके से तलाश की। परंतु युवती का पता नही चला, जिसपर युवती के पिता ने शिकायत पुलिस में की । वर्णित सँदर्भ में प्रथम दृष्टया अपहरण का मामला प्रतीत होने पर अभियोग रात करीब 10 बजे पंजीकृत थाना किया गया तथा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साक्ष्य जुटाए तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, तकनीकी पर्यवेक्षण के आधार पर कडी मशक्क्त से महज 12 घँटों के भीतर नाबालिगा युवती को चँडीगढ से ढूँढ निकाला तथा परिजनों के सुपुर्द किया। अभी तक के अन्वेषण में यह तथ्य सामने आया है कि नाबालिगा सोशल बैबसाईट पर हुई दोस्ती में ही अपने मित्र से मिलने चँडीगढ पहुँच गई थी। अन्वेषण में आगामी अन्वेषण कार्य किया जा रहा है।आप सभी से अनुरोध है कि बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर निगरानी रखें तथा बच्चों को काल्पनिक दुनिया के बारे में सचेत करें ताकि भविष्य के गर्भ में छुपी किसी अनहोनी घटना को टाला जा सके।