दिल्ली की जनता ने आशीर्वाद देकर ये साबित कर दिया दिल्ली के दिल में है मोदी…जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव व मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली भारतीय जनता पार्टी को जीत को लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आशीर्वाद देकर ये साबित कर दिया दिल्ली के दिल में मोदी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जश्न मना कर जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का हृदय की आ गहराइयों से धन्यवाद दिया।

जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और उनकी सर्वहितग्राही लोक कल्याणकारी और समग्र उत्थान को समर्पित विकासपरक नीतियों पर दिल्ली वासियों के विश्वास की मोहर है सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं दिल्ली की सुशासन प्रेमी देवतुल्य जनता जनार्दन का अभिनंदन इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय, कमल कुशवाहा, जगदीश सरोज, भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, नीतू कनौजिया, ज्योति केसरवानी, ज्ञानेन्द्र साहू, सत्यम केसरवानी, व सभी मण्डल अध्यक्षगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!