खरवाड़ स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में हिमकॉस्टे के सौजन्य से एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला में विशेष रूप से जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण से संबंधित इको क्लब के माध्यम से संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई और सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों से आग्रह किया कि घरेलू चिड़िया को बचाने के लिए लकड़ी से बने घोसलें अपने घरों में स्थापित करें। इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग, एस्से राइटिंग, पोस्टर मेकिंग्स ,डैक्लामेशन ,पेंटिंग व क्विज इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों सर्वज्ञ ,साहिल, बक्ष, मनन, दिव्यांश , अर्थव आदर्श , दिव्यांश ,अमन ,प्रिया सिया ,मोनिका ,वंशिका, नैना, भावना, अमन, नीतू ,शुभम, टिंकू, आशीष ,कृतिका ,आंचल व दीक्षा को स्कूल प्रधानाचार्य विजय शर्मा ,जिला पर्यवेक्षक व इको क्लब प्रभारी मीना कुमारी ने पुरस्कार में कापियां व पैन देकर सम्मानित किया। इस कार्यशाला में विशेष रूप से स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य विनोद कुमार सहित प्रवक्ता सागर सिंह , सुरेंद्र कुमार ,राकेश कुमार, कल्पना शर्मा व शिवानी कुमारी ने भी बच्चों द्वारा संचालित सभी गतिविधियों की सराहना की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!