राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के अंतिम वर्ष की छत्र ने सुसाइड कर लिया है एनआईटी हमीरपुर में यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया हुया है

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के अंतिम वर्ष के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह छात्र हिमाद्रि होस्टल के अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ है। इस घटना से संस्थान में एक बार फिर से सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र ड्यूअल डिग्री कोर्स कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने यह खौफनाक कदम किन कारणों के चलते उठाया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाला यह छात्र काफी मेधावी था और कुछ महीने बाद अपनी डिग्री समाप्त करने वाला था।

उधर, एनआईटी हमीरपुर के डायरैक्टर प्रो. सूर्यवंशी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। डायरेक्टर का कहना है कि में दिल्ली में गया हू मुझे भी अभी हॉल ही में जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस भी मोको पर पहुंच गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!