बराड़ा में जल शक्ति विभाग को नहीं मिल रही एनएच निर्माण कंपनी की जेसीबी , 6 गांवों में पानी की दिक्कत

एनएच निर्माण कंपनी की एक जेसीबी ब्रेकडाउन होने के कारण जल शक्ति विभाग को दूसरी जेसीबी नहीं मिल पाई । यही वजह है कि बराड़ा में 125 एमएम और 80 एमएम पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम बाधित हो गया है। पेयजल पाइप लाइन न जुड़ने से झनिक्कर वॉटर टैंक तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से बारी, डूंगी, लड़योह, टिक्कर खतरियां, बजवाल तथा 80 एमएम की पेयजल पाइप लाइन न जुड़ने से सिकंदर, नुहाड़ा, भरनौट में पिछले तीन दिन से पानी की दिक्कत बनी हुई है।

आपको बता दें कि बराड़ा में नेशनल हाइवे को पक्का करने से पहले सड़क में आ रही पेयजल पाइपों को हटाया जाना जरूरी है। दो दिन काम भी हुआ लेकिन फिर निर्माण कंपनी की जेसीबी खराब हो गई। दूसरी जेसीबी कब पहुंचेगी, कोई पता नहीं। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी भी मौके पर जेसीबी का इंतजार कर रहे हैं। अगले तीन तक शायद पाइप लाइन जुड़ सके ।
इस बारे एन एच निर्माण कंपनी के वॉटर विंग इंचार्ज इंजीनियर अनय सिंह ने बताया कि जेसीबी ब्रेकडाउन हुई है। नई जेसीबी आज ही मौके पर भेजी जा रही है। अगले दो दिन में पेयजल सप्लाई बहाल हो जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!