शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजली 

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगेटू के गांव झिंझकरी में शहीद दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वरिष्ठ नागरिक  लेख राम  ने की, जबकि मंच संचालन राकेश ठाकुर ने किया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला गया। हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक व जिला दिव्यांग समीक्षा समिति के सदस्य श्री राजन कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा दी और शहीदों के बलिदान का महत्व बताया।

 

इस अवसर पर राकेश ठाकुर, जोगेंद्र कुमार, साहिल कुमार, आरुषि ठाकुर, अंजली ठाकुर, वर्षा ठाकुर, ठाकुर कमलेश कुमारी, राजन कुमार, अंशुल कुमार, हेज़ल ठाकुर सहित सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा ली।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!