गुवारडु के टिहरी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें दो सेना के जवान घायल हो गए।

जिला हमीरपुर के टौणी देवी तहसील की पंचायत गुवारडु के टिहरी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें दो सेना के जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विकास (24) पुत्र राकेश और सौरव (27) पुत्र मदन, जो करसोह गांव से संबंध रखते हैं, भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दोनों युवक होली मेले से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोहाखर के पास टिहरी मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे ।

हादसे में विकास और सौरव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि इस दुर्घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर के इर्द-गिर्द पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है रोड तंग होने के कारण यह हादसा हुआ है एक तरफ तो स्थानीय विभाग सभी रोड को डबल करने का काम कर रहे है लेकिन अभी तक कोई सा भी रोड डबल और पक्का नहीं है 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!