नाचन विधानसभा क्षेत्र के भुन्डल गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता से संवाद

नाचन विधानसभा क्षेत्र के भुन्डल गांव में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनता से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख ब्रह्मदास चौहान ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान करने का भरोसा दिलाया।

चौहान ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हित में कार्य करती है और उनका प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत धिस्ती के भुन्डल गांव की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को बेझिजक पार्टी के सामने रखें, ताकि उनका समाधान किया जा सके।

इस दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र में चल रही विकास कार्यों पर चर्चा की और ग्रामवासियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!