प्रतापनगर में युवक से 25.26 ग्राम चिट्टा और संदिग्ध कैप्सूलों बरामद, गिरफ्तार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी 

शुक्रवार देर रात को सदर पुलिस ने प्रतापनगर के युवक से 25.26 ग्राम चिट्टे के साथ कुछ संदिग्ध कैप्सूल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एन.डी. पी.एस. एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान अभिनव पुत्र राजेश ठाकुर निवासी मकान न. 10 वार्ड़ नं. 03 प्रतापनगर तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर देर रात दबिश दी गई और उसे इस खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

गिरफ्तार किए गए आरोपी को सदर पुलिस टीम द्वारा शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट द्वारा इसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं।. आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर : एस. पी.मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार देर रात को युवक से 25. 26 ग्राम चिट्टा,संदिग्ध कैप्सूल और कुछ नकदी बरामद हुई है। युवक को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!