अमरोह चौक पर पुलिस ने रविवार देर रात को 2 युवकों से 11.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवकों को एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान सन्दीप कुमार पुत्र ईश्वर दास गांव रमेड़ा डाकघर भांबला तहसील बलद्वाडा जिला मण्डी और नरेन्द्र कुमार पुत्र विश्न दास गाव होड़ डाकघर जाहू तहसील भोंरज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ युवक चिट्टे की खेप के साथ हमीरपुर में दाखिल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात करीब 12 बजे अमरोह के पास इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक कार में सवार थे।
इसके बारे में एस.पी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
