महिला थाना में एक कांगड़ा क्षेत्र की शादीशुदा युवती द्वारा एक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की शिकायत को लेकर मामला दर्ज हुआ है। युवती मुलरूप से कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखती है,। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर हमीरपुर लेकर आया था। इस दौरान वे यहां के एक होटल में रुके और उसने शिकायतकर्ता से बलात्कार किया।
मामले की पुष्टि ए.एस. पी. राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज हुआ है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता युवती के थाना पहुंचने और ब्यान के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। युवती ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है