धर्मपुर:राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और अवैध डंम्पिंग की शिकायतें दर्ज होने और किसान सभा द्धारा मुद्दा उठाने कारण एसडीएम स्वाति डोगरा ने गत माह जांच करवाने के बाद आज कंपनी और केंद्र सरकार के मोर्थ विभाग व वन, खनि,राजस्व तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई जो दो घण्टे तक चली और सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व जिला पार्षद भुपेन्द्र सिंह के अलावा किसान सभा के पदादिकारी रणताज़ राणा, देश राज पलसरा, नानक चन्द,एडवोकेट अनिल कटवाल व अन्यों सहित तीन दर्ज़न सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में जांच कमेटी द्धारा मौके पर जाकर देखे गए हालातों की रिपोर्ट तहसीलदार रमेश भारद्वाज द्धारा पेश की गयी जिसमें निर्माण कार्य में अनेकों कमियां पाई गई जिसके बारे में किसान सभा ने एसडीएम को अवगत करवाया था।एसडीएम ने बीआरन निर्माण कंपनी को पाड़छु पुल से आगे कुम्हरड़ा तक कि गयी अवैध कटिंग का मलवा खड्डों, नालों और वन भूमि तथा निजी भूमि पर से हटाने के निर्देश दिये और जहाँ से मलवा हटाया नहीं जा सकता है उसका मुआवज़ा देने के निर्देश जारी किए।उन्होंने कंपनी को कहा कि यदि कटिंग से जो मलवा हर कहीं फैंका है यदि बरसात में उससे कोई नुक़सान होता है तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।रियूर ओबीसी और अनुसूचित जाति की बस्ती और अन्य स्थानों के पास जहां जहां घरों को ख़तरा पैदा हो गया है वहां पर सुरक्षा दीवारें 15 मई तक लगाने के लिए कहा गया।पाड़छु से आगे हुक़्क़ल तक कि गयी ब्लास्टिंग से 16वघरों को हुए नुकसान का मुआवज़ा देने के निर्देश कंपनी को दिए गए साथ ही अवैध खनन पर तुरन्त रोक लगाने के लिए निर्देश दिए गए।जिसके लिए माईनिंग विभाग को कार्यावाई करने के लिए कहा गया।वहीं वन भूमि पर की गई अवैध डंम्पिंग के विरुद्ध कार्यवाई करने के लिए कहा गया।भुपेन्द्र ने बताया कि वन विभाग ने कंपनी को दस स्थानों पर अवैध डंम्पिंग करने तथा माईनिंग विभाग ने भी अवैध खनन के लिए नोटिस जारी किए हैं। जिससे किसान सभा द्धारा उठाये गए मुद्दे सही पाये गए हैं और कंपनी को निर्देश दिये गए कि इन सभी कमियों को नहीं सुधारा गया तो प्रशासन कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा।वहीं बैठक में पाड़छु पुल के दोनों तरफ़ अप्रोच रोड़ को अगले 15 दिनों में ठीक करने तथा खड्ड में डाली गई मिट्टी को बरसात से पहले हटाने के निर्देश दिए गए।हालांकि बैठक में से बात भी सही पाई गई कि कंपनी ने बिना अनुमति के ये मिट्टी डंप की है और पाड़छू पुल से आगे मार्च महीने तक कि गयी ब्लास्टिंग अनियंत्रित तरीके से नवंबर से आगे मार्च तक कि है और कई गाड़ियों की शीशे भी टूट गए हैं।बैठक में पीने के पानी के स्रोतों और रास्तों तथा ख़तरे वाले घरों के आसपास 31 मई तक सुरक्षा दीवारें लगाने के निर्देश जारी किए गए।भुपेन्द्र सिंह ने बताया कि एसडीएम स्वाति डोगरा ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तुंरत कर्यावाई की है और आज की बैठक में हर काम को पूरा करने के लिए समय निर्धारित किया है और यदि कंपनी ने इन कमियों को अगले 15 दिनों में पूरा नहीं किया तो किसान सभा प्रभावितों के साथ मिलकर 20 मई को सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।
