सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) परिसर में लगाए गए पीपल के पेड़ को खासा नुकसान पहुंचाकर मार्ग निकालने का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। वहीं अधिकारी इस बारे दलील दे रहे हैं कि स्टाफ पार्किंग बनाने और प्रस्थावित लैब के निर्माण कार्य के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री (मैटीरीयल) को कार्य स्थल स्थल तक पहुंचाने के लिए इस मार्ग को निकाला गया है। हमीरपुर मुख्यालय के बिल्कुल नजदीक बॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में इस तरह के कार्य से संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना जायज सी बात है। हैरानी इस बात की है कि वन विभाग के अधिकारी भी इसके बारे में अनभिज्ञ हैं। विभाग की अनुमति लिए बिना इस कार्य को अंजाम दिया गया है । बता दें कि इस बॉय स्कूल परिसर में एक वोकेशनल लैब भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। इसलिए एग्जीक्यूटिव एजेंसी (ठेकेदार) ने अपनी सहूलियत के लिए और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल को मौके तक पहुंचाने की मंशा से इस कार्य को बेखौफ होकर करवाया है। टैक्सी स्टैंड की तरफ लगाई गई स्कूल की चारदिवारी को तुड़वाने के साथ ही चाहरदीवारी और मुख्य गेट के साथ लगाए गए काफी पुराने पीपल के पेड़ को भी खासा नुकसान पहुंचा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीपल के पेड़ की जड़ों को कुरेद कर इस मार्ग को निकाला गया है हैरानी इस बात की है कि स्कूल से करीब 200 मीटर दूर ही डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर और करीब मात्र 100 मीटर दूर रेंजर का दफ्तर है परन्तु उनकी अनुमति लिए बगैर और कोई जानकारी दिए बिना ही इस कार्य को अंजाम दिया है।
जब वन विभाग के अधिकारी डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर अंकित कुमार ने बात कि तो बोले की बॉयज स्कूल में किसी भी पेड़ को नुकसान पहचाने या कटान करने के बारे में कोई जानकारी नोटिस में नहीं आई है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजने के आदेश किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी पेड़ को नुकसान पहुंचाया गया होगा तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
मेरी अनुपस्थिति में ठेकेदार ने कर दी है कटिंग : प्राचार्य इसके बारे में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल के प्रिंसिपल मुस्ताक मोहम्मद ने बताया कि वह किसी सिलसिले में बाहर गए थे।इस दौरान ठेकेदार ने गेट के पास गलत कटिंग कर दी है। जिससे पीपल के पेड़ को नुकसान पहुंचा है।. उन्होंने बताया कि ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही पीपल के पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए यथासंभवम प्रयास करें। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित लैब बिल्डिंग के निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन सामग्री को मौके पर पहुंचाने के लिए ठेकेदार द्वारा यह मार्ग बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह स्टाफ पार्किंग बनाए जाने बारे भी विचार चल रहा है।
